BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: बेकाबू कार ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज

Admin

Sat, Oct 7, 2023

बेंगलुरु
 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित महारानी क्लस्टर यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अपने सहयोगी और दो छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।। यह घटना कैंपस के अंदर शनिवार सुबह हुई।

तेज गति से कार चला रहे थे प्रोफेसर
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार चलाने वाले प्रोफेसर एच नागराज थे। वे भी दुर्घटना के दौरान घायल हो गए हैं। प्रोफेसर तेज गति से कार चला रहे थे। 

घायलों को सेंट मार्था अस्पताल में कराया गया भर्ती
बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी को सेंट मार्था अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब नागराज अपनी ऑटोमेटिक कार को पार्क करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने ब्रेक लगाने की बजाय, गलती से एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे दो छात्राएं और एक अन्य प्रोफेसर इसकी चपेट में आ गए।

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज
डीएसपी (नॉर्थ ट्रैफिक) सचिन घोरपड़े ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) और 337 (दूसरे की जान को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अस्पताल में आरोपी का चल रहा इलाज
पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर को भी दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर द्वारा फिट घोषित करने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें