BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: जल जीवन मिशन के तहत 70 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक नल से पानी की आपूर्ति : आधिकारिक आंकड़ा

Admin

Thu, Nov 2, 2023

नई दिल्ली
 केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के 70 प्रतिशत परिवारों को नल से पानी पहुंचाने के लिए कनेक्शन दे दिया गया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गई।

सरकार ने यह महत्वाकांक्षी योजना 2019 में नल के जरिये सभी घरों को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की थी और 2024 तक लक्ष्य पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

जल जीवन मिशन के आंकड़ों के अनुसार, देश के 19,24,26,914 ग्रामीण परिवारों में से अब तक 13,47,50,894 घरों को नल से पानी का कनेक्शन प्रदान किया गया है।

इसमें कहा गया है कि नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में में 100 प्रतिशत कवरेज है जबकि 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 प्रतिशत से अधिक कवरेज है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 50 प्रतिशत से अधिक कवरेज है और चार में 50 प्रतिशत से कम कवरेज है। केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में नल जल कनेक्शन कवरेज सबसे कम 32.36 प्रतिशत है।

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''भारत के गांवों में रहने वाले 70 प्रतिशत परिवारों तक नल से जल की सुविधा पहुंच चुकी है। ग्रामीण भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में यह एक और बेजोड़ उपलब्धि है।''

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें