BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने नगालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज का किया उद्घाटन, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Admin

Sat, Oct 14, 2023

कोहिमा
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को नगालैंड के पहले मेडिकल कॉलेज नगालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया। मंडाविया ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री टीआर जेलियांग, राज्य के मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों की उपस्थिति में उद्घाटन किया। कॉलेज में कुल 100 सीटें हैं, जिसमें 85 नगालैंड के छात्रों के लिए और 15 अन्य राज्यों के लिए।

स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रहा केंद्र
समारोह को संबोधित करते हुए मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने कहा कि राज्य का पहला मेडिकल कॉलेज न केवल चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि यह एक अनुसंधान केंद्र भी होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर हिस्से में स्वास्थ्य सुविधाएं स्थापित करना चाहती है।

मांडविया ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा को मजबूत करने की जरूरत है। मंडाविया ने कहा, 2014 में देश में लगभग 64,000 एमबीबीएस सीटें थीं और इसमें कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीजी सीटें भी पिछले नौ वर्षों में दोगुनी हो गई हैं।

नगालैंड के लोगों का सपना पूरा हुआः सीएम रियो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नगालैंड सरकार से राज्य की हर स्वास्थ्य केंद्र में जन औषधि केंद्र शुरू करने को कहा और केंद्र के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। सीएम रियो ने कहा कि यह नगालैंड के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि उनका मेडिकल कॉलेज का सपना पूरा हो गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की भारी कमी है और माध्यमिक और तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल में भी कमियां हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस उद्घाटन के बाद यह कमी पूरी हो जाएगी। रियो ने लोगों से एनआईएमएसआर में पढ़ने के लिए दूसरे राज्यों से आने वाले छात्रों के लिए विशेष देखभाल सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें यहां आना अच्छा लगे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें