BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: केंद्रीय मंत्री पुरी बोले- 'सफाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है स्वच्छता आंदोलन'

Admin

Fri, Nov 17, 2023

नई दिल्ली
विश्व शौचालय दिवस आयोजन के दौरान स्वच्छ शौचालय चैलेंज अभियान का आरंभ भी किया गया। यह अभियान 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले सुशासन दिवस तक चलेगा। यह अपनी तरह का पहला अभियान है, जो इस साल विश्व शौचालय दिवस की थीम सुरक्षित स्वच्छता के लिए तेज बदलाव पर आधारित है।

मॉडल टायलेट को दिया जाएगा बढ़ावा
अभियान के जरिये एक तरह से मॉडल टायलेट को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए शहरी निकाय और निजी संगठन अपने शौचालयों के प्रस्ताव दे सकते हैं। सबसे अच्छे आपरेशन एंड मेंटिनेंस वाले टायलट के लिए आवेदन दस दिसंबर तक किए जा सकते हैं।
 
सफाई के क्षेत्र में आया क्रांतिकारी बदलाव
केंद्रीय शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि स्वच्छता आंदोलन देश में सफाई के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। 2014 में केवल 37 प्रतिशत भारत खुले में शौच से मुक्त था, लेकिन रिकॉर्ड शौचालयों के निर्माण के बल पर 2019 तक लगभग पूरा देश इस विडंबना से स्वतंत्र हो गया है।

निजी क्षेत्रों को स्वच्छता के काम में हाथ बंटाने के लिए किया आमंत्रित
विश्व शौचालय दिवस के अवसर स्वच्छ भारत मिशन के एक कार्यक्रम में पुरी ने माना कि सफाई के क्षेत्र में अभी भी बहुत बड़े पैमाने पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सिविल सोसाइटी, गैरसरकारी संगठनों और निजी क्षेत्र को स्वच्छता के काम में हाथ बंटाने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें