BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन पहुंचे भारत, 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में में होंगे शामिल

Admin

Thu, Nov 9, 2023

नई दिल्ली
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने पालम हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारत पहुंचे अमेरिकी रक्षा मंत्री
अमेरिकी रक्षा मंत्री 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में होंगे शामिल
बता दें कि अमेरिकी रक्षा मंत्री 9-10 नवंबर को होने वाली 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्री अपनी भारत यात्रा के बाद दक्षिण कोरिया और इंडोनेशिया की भी यात्रा करेंगे। यह इंडो-पैसिफिक की उनकी 9वीं यात्रा होगी। अमेरिकी रक्षा सचिव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, यह इंडो-पैसिफिक की मेरी 9वीं यात्रा तब हो रही है। अमेरिका अपने सहयोगियों और साझेदारों के साथ इंडो-पैसिफिक के साझा दृष्टिकोण की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री कल आएंगे भारत
इसके अलावा, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी 10 नवंबर को भारत पहुचेंगे। वह 5वीं भारत-अमेरिका 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में भाग लेंगे।

वार्ता में किन विषयों पर होगी चर्चा
बता दें कि इस वार्ता से अमेरिका और भारत के बीच शीर्ष-स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच बनेगा, जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों का जिक्र किया जाएगा। खासकर भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें