BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: साथ जी नहीं पाए तो खा लिया जहर, प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, सरकारी स्कूल की दीवार पर लिख गए नाम और पता

Admin

Fri, Nov 17, 2023

नई दिल्ली
फरीदकोट के कलेर गांव के सरकारी मिडिल स्कूल में एक लड़के और लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह स्कूल का कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो उसने दोनों को वहां पड़ा देखा। उसने मामले की सूचना पंचायत को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतकों की पहचान संगरूर जिले के कांझला गांव निवासी बिंदर सिंह और बरनाला जिले के कालेके गांव निवासी हरमनदीप कौर के रूप में हुई है। जहर दवा पीने से पहले उन्होंने स्कूल के बाथरूम की दीवार पर अपने गांव का नाम और मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस को मौके से दोनों के आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमोर्टेम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लड़के की मौत हो चुकी थी जबकि युवती की सांसें चल रही थीं। युवती को तुरंत फरीदकोट के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर युवक का मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और स्कूल आने के बाद जहर पीकर आत्महत्या कर ली। गांव वालों ने बताया कि दोनों यहां बाइक पर आए थे।

युवती अविवाहित और युवक था शादीशुदा
मृतक युवती की उम्र करीब 20 साल थी जो अविवाहित थी और लड़के की उम्र करीब 30 साल है जो शादीशुदा था। दोनों में प्रेम प्रसंग था। पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कापी मिली है जिसमें उन्होंने अपने प्रेम संबंधों का जिक्र किया है और यह कदम उठाने के लिए अपने परिवार से माफी भी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि वे अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं, इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें