BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: रोहतक रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला, बाल-बाल बची जान

Admin

Mon, Oct 9, 2023

रोहतक 
रोहतक रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची पातालकोट एक्सप्रेस में चढ़ते समय महिला नीचे पटरियों पर जा गिरी। महिला सूझबूझ से प्लेटफार्म और पटरियों के मध्य में होने वाले स्पेस के बीच लेट गई। 35 सेकेंड बाद ट्रेन रूकने पर महिला को लेडी कांस्टेबल पिंकी व यात्रियों द्वारा बाहर निकाला गया। महिला के साथ तीन बच्चे और महिला का पति भी था, जो दिल्ली की तरफ जा रहे है।

दरअसल आज सुबह रोहतक रेलवे स्टेशन पर पातालकोट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और 9 बजकर 49 मिनट पर ट्रेन चल पड़ी। इसी दौरान तीन बच्चों व पति सहित एक महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने की को​शिश की। जैसे ही महिला ने बैग को ​खिड़की से अंदर की तरफ धकेलना चाहा तो उसका बेलेंस बिगड़ने से वह प्लेटफार्म और चलती ट्रेन के बीच से नीचे पटरियों के बीच जा गिरी, जिससे स्टेशन पर मौजूद महिला कांस्टेबल पिंकी व एएसआई श्रीभगवान सहित अन्य यात्रियों ने ट्रेन को रोकने के लिए आवाज लगाई। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ट्रेन की चेन को खींचा और वह अचानक से रूकी। इस दौरान महिला 35 सेकेंड तक पटरी और प्लेटफार्म के बीच लेटी रही। महिला को किसी तरह की चोट नहीं लगी। ट्रेन रुकते ही कांस्टेबल पिंकी ने महिला को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें