BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: उत्तराखंड में 4 अगस्त तक मौसम का येलो अलर्ट, 04 बॉर्डर मार्ग सहित 165 सड़कें अवरुद्ध

Admin

Tue, Aug 1, 2023

देहरादून

उत्तराखंड में मानसून सीजन में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ी मार्गों पर मलबा आने और भूस्खलन की घटनाओं से जहां आम जनजीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है वहीं लोगों को आवागमन में भी बहुत दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 04 अगस्त के लिए भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 04 बॉर्डर मार्ग सहित 165 सड़कें अवरुद्ध हैं।

सोमवार की सुबह देहरादून सहित अन्य इलाकों में हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह 09 बजे के बाद सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। आकाश में आंशिक रूप से बादल मंडरा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक कभी धूप तो कभी छांव हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में राज्य के सभी जिलों में आगामी 4 अगस्त तक येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी व तीव्र से अति तीव्र दौर का बारिश होने की संभावना है। संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने से सड़कों, राजमार्गों में कटाव हो सकता है। निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनने की संभावना है।

राज्य में लगातार हो रही वर्षा से पिथौरागढ़ जिले में 04 बॉर्डर मार्ग सहित प्रदेश भर में करीब 165 सड़कें बंद है। बीआरओ टीम अवरुद्ध मार्गों को खोलने का कार्य कर रही है। देहरादून जिले में चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग में 32 किमी. में और त्यूनी- पुरौला- नौगांव राज्य मार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग किमी. 19 में खूनीगाड़ के निकट आंशिक रूप से बन्द हैं। इसके अलावा 08 ग्रामीण मोटर मार्ग सहित कुल जिले में 10 अन्य मार्ग बंंद हैं। इन बंद मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें