BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को नया सीएम बनाने की अटकलों पर चर्चाओं का दौर जारी, बना सकते है नई CM: बहन अंजलि

Admin

Sun, Jan 7, 2024

नई दिल्ली
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को नया सीएम बनाने की अटकलों पर भले ही फिलहाल के लिए विराम लग गया हो लेकिन  अभी भी चर्चाओं का दौर जारी है।  इस बारे में जब हेमंत सोरेने की बहन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह जरूर कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है।

एएनआई के साथ बातचीत में अंजली सोरेने से पूछा गया था कि अगर ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई करती है तो क्या उनकी पत्नी सीएम पद सौंपा जा सकता है? इस पर जवाब देते हुए अंजलि सोरेने ने कहा, अगर जरूरत पड़ी तो वह (सीएम) बन सकती हैं। हमारी पार्टी के पास अन्य सदस्य भी हैं। आखिरी फैसला विधायक दल की बैठक में होगा। मैं पुष्टि के साथ आपको नहीं बता सकती लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह सीएम बनाई जा सकती हैं।

बता दें, पिछले दिनों खबर थी कि ईडी की कार्रवाई के चलते  सत्तारूड़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है। इसके लिए हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सामने आ रहा था। हालांकि बुधवार को हेमंत सोरेन के आवास पर हुई बैठक के बाद उनका इस्तीफा देने की अटकलों पर विराम लगा दिया गया।

हेमंत सोरेन भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले मुश्किलों में घिरे हुए हैं। ईडी उन्हें 7 समन जारी कर चुकी है। ईडी ने इसे आखिरी समन बताया था लेकिन हेमंत सोरेन ने इसे भी अवैध बता दिया। उन्होंने पत्र में कहा था कि  अगर ईडी निष्पक्ष जांच करे तो वह तरीके से जांच में मदद करने के लिए तैयार हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें