BREAKING NEWS

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

Advertisment

: आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में नियुक्त किया पार्टी का नेता

Admin

Sat, Dec 16, 2023

नई दिल्ली
 दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के आरोप में फंसे आम आदमी पार्टी के नेताओं के जेल में होने की वजह से पार्टी ने अब राज्यसभा में पार्टी के नेता के रूप में राघव चड्ढा को नियुक्त किया है।

अब आप सांसद राघव चड्ढा ही उच्च सदन में पार्टी के नेता होंगे और दिल्ली के मुद्दे उठाने, सदन में रणनीति तैयार करने आदि की जिम्मेदारी अब वही उठाएंगे। बीते सोमवार को जब वह राज्यसभा पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, दोबारा सदन में जाकर देश की आम जनता की आवाज उठाएंगे। बीते 115 दिनों तक संसद के अंदर जाकर देश की आम जनता की आवाज नहीं उठा सका, जनता के हक का सवाल सरकार से नहीं पूछ सका और देश की जनता सरकार से जो जवाब चाहती थी, वो जवाब नहीं ला सका। मुझे खुशी है कि 115 दिन बाद ही सही, मेरा निलंबन आज समाप्त हो गया। निलंबन के दौरान देश के लोगों का आशीर्वाद और दुआएं मिलीं। लोगों ने मुझे फोन, ईमेल और संदेश भेजकर मुझे बहुत प्यार, आशीर्वाद दिया, मुझे डटे रहने, लड़ाई लड़ने और इन लोगों से मुकाबला करने की हिम्मत दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें