BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: लोकसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही, कहानी तो जेल जाने की भी होगी

Admin

Tue, Jan 2, 2024

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए 'इंडिया' गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच एक बार फिर कड़वाहट बढ़ती दिख रही है। पंजाब से लेकर दिल्ली तक नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि मां बच्चों को कहानी यह भी सुना सकती है कि पूरी आम आदमी पार्टी जेल जली गई। उन्होंने यह भी  कहा कि केजरीवाल की पार्टी भरोसे के लायक नहीं है और यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो समझना होगा कि दूसरे दलों के साथ मिलकर चलना होगा।

संदीप दीक्षित ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन की संभवत: सबसे छोटी सहयोगी है। वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं भी या नहीं यह सिर्फ आम आदमी पार्टी जानती है। हम लगातार कहते रहे हैं कि वे भरोसेमंद नहीं। दर्भाग्य है कि ना तो केजरीवाल और ना ही उनके लोग जानते हैं कि गठबंधन की राजनीति क्या है। उन्हें समझना होगा। यदि उन्हें इंडिया गठबंधन में रहना है तो उन्हें समझना होगा कि उन्हें दूसरे दलों के साथ काम करना होगा।'

भगवंत मान के बयान का जिक्र करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, 'एक बात यह भी है कि 2-3 महीने में पूरी आम आदमी पार्टी तिहाड़ जेल में होगी। यह कहानी भी माएं बच्चों को बता सकती हैं कि एक केजरीवाल था जो ईमानदारी का दावा करके आया था और देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने की वजह से जेल गया।' संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि वास्तव में आम आदमी पार्टी भाजपा की समर्थक है और इसलिए गैर भाजपा गठबंधन में वह सहज नहीं है।

भगवंत मान ने क्या कहा था
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, 'हम तो देश के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचेगा तो देश बचेगा। संविधान तो बचेगी तो देश बचेगा। संविधान बचेगा तो पार्टियां बचेंगी।' इस बीच एक और सवाल के जवाब में उन्होंने तीखा तंज कसा और कहा, 'पंजाब से दिल्ली तक मां अपने बच्चे को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है- एक थी कांग्रेस।'

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें