BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: BJP की पांचवीं लिस्ट आज, 92 प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा

Admin

Sat, Oct 21, 2023

नईदिल्ली

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट 21 अक्टूबर को कभी भी आ सकती है. इसके लिए 20 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें सभी 94 सीटों पर मंथन किया गया. 92 सीटों पर एक साथ नाम घोषित किए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, दो सीटों पर अभी पार्टी में पशोपेश की स्थिति है. इस सूची में कई विधायकों के टिकट कटना तय माना जा रहा है. बैठक में तय किया गया कि जो भी टिकट का विरोध करेगा, उस पर अनुशासन का डंडा चलाया जाएगा. उन पर पार्टी कार्रवाई करेगी. इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहमति दे दी है.

इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 अक्टूबर की शाम दिल्ली पहुंचे थे. बैठक के बाद वे देर रात भोपाल रवाना हो गए. उनके साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द शर्मा भी थे. बताया जाता है कि बीजेपी ने कांग्रेस की सूची आने के बाद कई सीटों पर दोबारा मंथन किया. गौरतलब है कि बीजेपी अभी तक अपनी चार सूचियां जारी कर चुकी है. इन चारों सूचियों में 136 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है. वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी से टिकट दिया गया है. इससे पहले पहली और दूसरी लिस्ट में 39-39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था. तीसरी लिस्ट में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई थी.

सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में
दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक मंत्रियों के टिकट खतरे में हैं. उनके टिकट पर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लेंगे. सिंधिया खेमे के महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, बृजेंद्र सिंह यादव और ओपीएस भदौरिया के टिकट पर फैसला होना बाकी है. गौरतलब है कि, बीजेपी की चारों सूचियों में अभी तक सिंधिया समर्थक मंत्रियों के नाम पर मुहर नहीं लगी है. अभी तक सिंधिया समर्थक इमरती देवी, तुलसीराम सिलावट, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रद्युम्न सिंह तोमर, गोविंद सिंह राजपूत, डॉ. प्रभुराम चौधरी और हरदीप सिंह डंग को पार्टी टिकट दे चुकी है. बीजेपी के पुराने नेता मंत्री पारस जैन, रामखेलावन पटेल, गौरीशंकर बिसेन, इंदर सिंह परमार और उषा ठाकुर पर भी पेंच फंसा हुआ है. बीजेपी शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह नए चेहरे को टिकट देगी.

चौथी सूची में 25 मंत्रियों को टिकट
चौथी सूची में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत 25 मंत्रियों को टिकट दिए। 57 प्रत्याशियों की इस सूची में सभी वर्तमान विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताया। अब बची 94 सीटों में 9 मंत्री समेत 67 विधायक और 27 हारी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान होना है।

भाजपा ने 17 अगस्त को पहली सूची जारी की थी। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इस सूची में तीन विधायकों के भी टिकट काटे गए थे। इसके बाद दूसरी सूची में सिंगल नाम और तीसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया था।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अभी दो सूची ही जारी की हैं। वहीं, भाजपा आज अपनी पांचवीं सूची लेकर आने वाली है। कांग्रेस की सूची जारी होने के अगले दिन भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने भी 94 सीटों पर नाम तय कर दिए हैं।

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें