BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: इजरायल मामले पर सभी को पीएम मोदी का साथ देना चाहिए : कैलाश विजयवर्गीय

Admin

Tue, Oct 10, 2023

इंदौर

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद से अब माहौल और गर्माने लग गया है। प्रदेश की राजनीति में अब इजराइल और हमास के बीच चल रहा युद्ध भी आ गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर की विधानसभा सीट नंबर एक से भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के साथ है। उसने इजराइल-हमास युद्ध में हमास का साथ देते एक बार फिर साबित कर दिया कि एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिए वह कितना नीचे गिर सकती है।

विजयवर्गीय ने कहा कि आज हर कोई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का, भारत का साथ चाहता है। भारत के इजराइल से अच्छे संबंध रहे हैं और उन्होंने युद्ध में इजराइल का समर्थन किया है। इस मुद्दे पर सभी को एकजुटता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ देना चाहिए।

अत्यंत निंदनीय !!!

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस CWC ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है। @INCIndia ने एक बार फिर से राष्ट्रनीति और राष्ट्र हित के विरोध में निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पास किया है।

धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए कांग्रेस…

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने इजराइल-हमास युद्ध में फिलीस्तीनी आतंकी संगठन हमास के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है। उल्लेखनीय है कि हमास ने हाल ही में इजराइल पर एक साथ 5000 मिसाइल दागते हुए युद्ध की घोषणा कर दी थी। इसकी पूरे विश्व में खिलाफत हो रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर कांग्रेस के इस कदम को निंदनीय करार दिया। उन्होंने लिखा, अत्यंत निंदनीय !!! इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को लेकर कांग्रेस ने फिलिस्तीन के समर्थन में प्रस्ताव पास किया है। कांग्रेस ने एक बार फिर से राष्ट्रनीति और राष्ट्रहित के विरोध में निर्णय लेते हुए प्रस्ताव पास किया है। धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए कांग्रेस और कितना गिरेगी! अब तो कांग्रेस आतंकवाद से भी समझौता करने को तैयार है। हम और हमारी पार्टी भी विपक्ष में रही है मगर कभी भी राष्ट्रहित के विरूद्ध कदम नहीं उठाया। कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें