BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: चुनाव के बीच वसुंधरा राजे के लिए गहलोत की 'हमदर्दी', मेरी वजह से सजा ना मिले

Admin

Thu, Oct 19, 2023

 जयपुर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे को लेकर हमदर्दी जताई है। गहलोत ने कहा कि उनकी वजह से वसुंधरा राजे को सजा नहीं मिलनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि राजे ने उनकी सरकार गिराने की कोशिश का समर्थन नहीं किया था।

गहलोत ने कहा, 'उन्हें मेरे कारण सजा नहीं मिलनी चाहिए, यह अन्याय होगा उनके साथ में। एक किस्सा बताना चाहता हूं।' गहलोत ने कहा कि उन्होंने भाजपा नेताओं को भैरों सिंह शेखावत की सरकार गिराने में मदद नहीं की और इसी तरह उनकी सरकार पर आए संकट का वसुंधरा राजे ने समर्थन नहीं किया।

जब मैं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष था 90 के दौर मे तब भैरो सिंह शेखावत सीएम थे। वह तीसरी बार बाईपास सर्जरी के लिए अमेरिका गए थे। उनकी पार्टी के लोग सरकार गिरा रहे थे। उनके लोग मेरे पास आए तो मैंने कहा कि आपके नेता को बीमारी है और आप पीछे जो हरकत कर रहे हैं, उसको मैं उचित नहीं मानता। बालीराम भगत थे हमारे गर्वनर मैंने उनको भी बताया। कैलाश मेघवाल को इस बात की जानकारी थी। वह नंबर वन थे शेखावत साहब के। अभी जब हमारे यहां संकट आया तो उन्होंने बयान दिया कि हमारे यहां परंपरा नहीं है ऐसे सरकार गिरनाे की।'

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें