BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: MP में घोटाले ओर भ्रष्टाचार करने सरकार ने लिया कर्ज : सुप्रिया श्रीनेत

Admin

Sat, Oct 21, 2023

 भोपाल
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने  पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में घोटाले और भ्रष्टाचार करने के लिए प्रदेश सरकार ने कर्ज लिया। इस समय प्रदेश सरकार पर चार लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। इसका 20 हजार करोड़ रुपए शिवराज सरकार ब्याज चुकाती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति के ऊपर 40 हजार रुपए का कर्जा है। एक लाख करोड़ रुपए का कर्जा पिछले दो सालों में लिया गया। जिसके चलते पांच साल में कर्जा भी दोगुना हो गया। उनहोंने कहा कि एक तरफ कर्जा बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश में आमदनी बढ़ाने, निवेश, रोजगार देने कोई सख्त कदम नहीं उठाएग गए।


श्रीनेत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बेलगाम है। हमारे पास घोटालों की लिस्ट है। प्रदेश के दो करोड़ युवाओं का भविष्य अंधकार छाया हुआ है। यहां पर पद खाली पड़े हुए, लेकिन नियुक्तियां नहीं दी जा रही है। प्रदेश में एक भी बड़ा निवेश नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोग बेरोजगार घुम रहे हैं। श्रीनेत ने प्रदेश की शिवराज सरकार पर महंगाई से जनता को राहत दिलाने कोई कदम नहीं उठाने का भी आरोप लगाया। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो जो वादे किए है उनको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में हमने वादे पूरे किए हैं। कांग्रेस के वादे हैं यह जुमले नहीं हैं।   

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें