BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: लोकसभा चुनाव: BJP ने दिया नया नारा, 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'

Admin

Wed, Jan 3, 2024

नई दिल्ली  
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए नया नारा दिया है। ‘तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’। बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नारा दिया था ‘अबकी बार मोदी सराकर’। ये नारा तत्कालीन लोकसभा चुनाव में इतना पॉपुलर हुआ था कि हर किसी की जुबान पर सिर्फ मोदी सरकार, मोदी सरकार नाम था। इसी नारे के चलते भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में अपने दम पर केंद्र में सरकार बनाई थी।

दरअसल, अयोध्या में राम मंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को एक मीटिंग की। इस बैठक में अहम निर्ण लिए गए।  22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल बनाया जाएगा और इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से यह भी कहा गया है कि वे 22 जनवरी को सभी लोगों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिखाएं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “व्यवस्था ऐसी होनी कि सभी लोग अच्छे से दर्शन कर सकें। किसी को असुविधा ना हो। बिना भेदभाव के दर्शन करवाना है। अयोध्या के लिए हर दिन 35 ट्रेनें चलाई जाएंगी। भाजपा अयोध्या में प्रतिदिन 50000 लोगों के रुकने की व्यवस्था करेगी।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें