BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता

Admin

Fri, Oct 13, 2023

भोपाल

आज मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकार वार्ता की। कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री ने कहा- 'पीएफआई और हमास तो बहाना' कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमास और पीएफआई तो बहाना है कांग्रेस को आतंकियों को बचाना है। हमास ने जब इस्राइल पर आक्रमण किया तब इनमें से किसी का एक शब्द नहीं निकला। जो मामला अदालत में हो उसे दिग्विजय सिंह कैसे क्लीन चिट दे सकते हैं। खरगे जी, राहुल जी और प्रियंका जी को ये स्पष्ट करना चाहिए की क्या वो दिग्विजय सिंह के बयान से संतुष्ट हैं। कमलनाथ जी अभी तक क्यों शांत हैं समझ नहीं आता, उन्हें साफ करना चाहिए कि क्या वो दिग्विजय के बयान से ताल्लुक रखते हैं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस का बंटाधार करके ही मानेंगे।

मिश्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब भी ऐसे विषय आते हैं, दिग्विजय सिंह हमेशा फ्रंटलाइन में खड़े दिखते हैं। ये गाय पर सवाल उठा देते हैं, पर क्या कभी बकरी पर सवाल उठाते हैं क्या। ये केवल तुष्टीकरण करते हैं जाकिर नाइक को शांतिदूत और ओसामा जी कहते हैं। आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं। मुस्लिमों को डर दिखाकर इकट्ठा करो और हिंदू को जातियों में बांटो की दोमुंही राजनीति करते हैं। कांग्रेस का यही फसाना है आग भी लगाना है और आंसू भी बहाना है। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जो कहते हैं कि केंद्र में सरकार बनने पर 370 फिर से लगाएंगे। ये किस आधार पर कहते हैं कि पीएफआई के 97 फीसदी लोग निर्दोष हैं जबकि पीएफआई घोषित आतंकी संगठन है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें