BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: कोवेरी जल मुद्दे को लेकर तमिलनाडु विधानसभा में होगा प्रस्ताव पेश

Admin

Mon, Oct 9, 2023

चेन्नई
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सोमवार यानी आज (9 अक्टूबर) विधानसभा में कोवेरी जल मुद्दे को लेकर एक प्रस्ताव पेश करेंगे। इस प्रस्ताव में सीएम स्टालिन केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे कि वह कर्नाटक सरकार को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों के अनुसार कावेरी का पानी छोड़ने का निर्देश दे।

दरअसल, कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद चल रहा है। नदी को दोनों राज्यों के लोगों के लिए जीविका का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सीडब्ल्यूआरसी ने कर्नाटक को 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक तीन हजार क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने का आदेश दिया था। इससे पहले, पानी छोड़े जाने की मात्रा पांच हजार क्यूसेक थी। इसी को लेकर दोनों राज्यों में विवाद है।
 
कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच आरोप-प्रत्यारोप
कर्नाटक ने तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने से मना कर दिया है। उसने इसके पीछे अपने राज्य के कुछ हिस्सों में आए सूखा का हवाला दिया है। इसके साथ ही कर्नाटक ने कम बारिश की भी बात कही है। वहीं, तमिलनाडु का आरोप है कि कर्नाटक सरकार झूठ बोल रही है।

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा कर्नाटक 
वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एम सिद्धारमैया का कहना है कि राज्य सरकार कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और सुप्रीम कोर्ट के सामने एक याचिका दायर करेगी। उनका कहना है कि हमारे पास पानी नहीं है। इसलिए कर्नाटक तमिलनाडु को अधिक पानी नहीं दे सकता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें