BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: राहुल गांधी ने तेलंगाना में बनाया डोसा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

Admin

Fri, Oct 20, 2023

जगतियाल (तेलंगाना)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तेलंगाना के जगतियाल जिले में सड़क किनारे एक भोजनालय में डोसा बनाया। कांग्रेस सांसद 'विजयभेरी यात्रा' के तहत करीमनगर से जगतियाल के लिए रवाना हुए। वह रास्ते में नुकापल्ली बस स्टैंड पर रुके और एक भोजनालय में गए, जहां उन्होंने डोसा बना रहे एक व्यक्ति से बातचीत की।

उन्होंने डोसा बनाने के बारे में पूछा और फिर डोसा बनाया। राहुल को डोसा बनाते देख स्थानीय लोग हैरान रह गए। सांसद ने डोसा बनाने वाले से उसकी आय और आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा। कांग्रेस नेता ने राहगीरों से बातचीत भी की और बच्चों को चॉकलेट भी बांटी।

राहुल गांधी तीसरे दिन भी तेलंगाना में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। करीमनगर में रात्रि विश्राम के बाद वह शुक्रवार सुबह जगतियाल के लिए रवाना हुए। दिल्ली लौटने से पहले वह बस यात्रा के हिस्से के रूप में आर्मूर जिले का भी दौरा करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें