BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: शिवराज सिंह ने निवाड़ी में कहा मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं

Admin

Tue, Oct 24, 2023

निवाड़ी.टीकमगढ़.
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंगलवार को निवाड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ओरछा में रामराजा सरकार के दरबार में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद शिवराज सिंह ने निवाड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

सभा में शिवराज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से कांग्रेसी जल रहे हैं। क्योंकि उन्होंने तो कुछ किया नहीं है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि वे चिंता न करें। 10 तारीख को 1250 रुपए खाते में आएंगे। बेशक आचार संहिता लगी है। लेकिन बहनों के खाते में रुपए जरूर आएंगे। चुनाव के बाद इस योजना में क्रमश: पैसा बढ़ाएंगे। यदि कांग्रेसी आ गए तो ये सभी योजनाएं बंद हो जाएंगी। पहले भी जब ये आए थे तो सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। अभी भी ये लोग आएंगे तो योजनाओं को बंद कर देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आते ही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बंद कर दिया। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही योजना शुरू कर दी थी। आज रामलला के दरबार में सभा दशहरे को सभा हो रही है। पहले कभी ऐसा हूुआ है कि दशहरे को कोई सभा हो रही है। मैं सरकार नहीं परिवार चलाता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें