BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी, तीन राज्यों में कांग्रेस की हार पर बोले राहुल गांधी

Admin

Sun, Dec 3, 2023

नई दिल्ली
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह इन राज्यों में हार को स्वीकर करते है। एक ट्वीट के जरिए राहुल गांधी ने कहा, "मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं - विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद - प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम जरूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।"

कांग्रेस के हाथ से गई राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सत्ता
चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के मुताबिक भाजपा भारी बहुमत से मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है। इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिल रही है जहां उसके भारी बहुमत से सरकार बनाने की प्रबल संभावना है। तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 10 सीट जीत चुकी है और 53 पर वह आगे है। इस प्रकार वह सत्ता के बेहद करीब है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छह सीट जीत चुकी है और 34 सीट पर आगे है। भाजपा नौ सीट पर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) छह और एक सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें