BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: आज से भी बुरा हाल होगा, 3 राज्यों में बंपर जीत के बीच प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को वार्निंग क्यों दी

Admin

Sun, Dec 3, 2023

नई दिल्ली
मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी बंपर जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में भी आसार हैं कि बीजेपी बाजी मार ले जाएगी। यहां हालांकि कांग्रेस और बीजेपी में क्लोज फाइट चल रही है। कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है तो उसने अभी छत्तीसगढ़ में भी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। इस बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सोमवार 4 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर विपक्ष संसद को फिर बाधित करता है तो उसे आज आए नतीजों से भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कहा कि जैसा कि संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है, अगर विपक्ष संसद को बाधित करता है, तो उन्हें "सबसे खराब परिणाम" का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'अगर विपक्ष संसद को बाधित करता है तो उसे आज आए नतीजों से भी बुरे नतीजे भुगतने होंगे।'

गौरतलब है कि 4 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चलने वाला शीतकालीन सत्र के हंगामेदार होने के आसार हैं। सत्र में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ा 'क्वेरी के बदले कैश' आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट पेश की जाएगी। पहले पत्रकारों से बात करते हुए, जोशी ने कि केंद्र सरकार "सभी मुद्दों" पर चर्चा करने के लिए तैयार है, लेकिन इसे "नियमों और प्रक्रियाओं" का पालन करते हुए किया जाना चाहिए। संसदीय कार्यमंत्री जोशी ने ने बताया कि शीतकालीन सत्र में 19 विधेयक और दो वित्तीय मद विचाराधीन हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें