BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: वसुंधरा राजे की हुंकार- 'नया राजस्थान बनाने के लिए हम सभी को लेना होगा संकल्प

Admin

Wed, Oct 4, 2023

नई दिल्ली
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। उधर, बीजेपी, कांग्रेस समेत तमाम दल अपनी-अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। बीजेपी के कई कद्दावर नेता लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे भी जनसभा कर अपनी पार्टी के लिए माहौल बना रही हैं। वसुंधरा राजे ने बुधवार को राजधानी जयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लिया। राजे ने कहा, 'हम सभी को नया राजस्थान बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। राजस्थान पर वही राज कर सकता है जो जनता के लिए सोचता है। कोई राजा तब तक नहीं बन सकता जब तक जनता को भरोसा न हो कि वो उनके लिए मेहनत करेंगे।'


विरोधियों पर बरसे जेपी नड्डा
उधर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बुधवार को जयपुर में थे। नड्डा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लंबे समय तक राज किया, लेकिन इनका राज ऐसा था कि वादे करो, फिर भूल जाओ और जनता से नए और लुभावने वादे करके अगले चुनाव में फिर खड़े हो जाओ। भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता, बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।

जनता के साथ करेंगे संपर्क
नड्डा ने कहा, 'पार्टी ने तय किया है कि किसी का भी सुझाव हम न छोड़ें। मुझे विश्वास है कि ये कार्यक्रम सफल होगा और अपना राजस्थान आपके सुझाव से एक मजबूत और विकसित राज्य बनेगा। 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के अंतर्गत 15 दिन में 200 विधानसभाओं में जाना है, वहां लोगों से संपर्क करना और लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से राजस्थान को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हमें चलना है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें