BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: दिग्गज नेताओं उम्मीदवारों को मजबूती और आक्रमक तरीके से चुनाव लड़ने का कहा

Admin

Tue, Oct 3, 2023

भोपाल

भाजपा के चालीस प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रात को भोपाल में होने जा रही है। इन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्त, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश् विजयवर्गीय, सांसद एवं प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह शामिल हैं। बैठक प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा अश्विनी वैष्णव भी रहेंगे।

वहीं विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए भाजपा के प्रवासी नेताओं की बैठक आज सुबह से प्रदेश भाजपा दफ्तर में हुई। इससे पहले सोमवार की रात को भी भाजपा दफ्तर से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक चुनाव को लेकर बैठकों का दौर चलता रहा। भाजपा अब तक प्रत्याशियों की तीन सूची जारी कर 79 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। दूसरी और तीसरी सूची के 40 उम्मीदवारों को मंगलवार को भोपाल गया है। सभी उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता उन्हें जीत के न सिर्फ टिप्स देंगे, बल्कि चुनाव किस अंदाज में लड़ना है इसकी रणनीति भी समझाएंगे। साथ ही चुनाव के दौरान यदि इन्हें कोई समस्या आ रही है वह भी पूछ कर उसका समाधान किया जाएगा। इससे पहले ऐसी ही बैठक भाजपा के नेता अपनी पहली सूची में घोषित हुए 39 उम्मीदवारों की कर चुकी है। जिसमें भी उन्हें मजबूती और आक्रमक तरीके से चुनाव लड़ने का कहा गया था।

एक और फीडबैक लिया

भाजपा लगातार अपने नेताओं को भेज कर हर सीट का फीडबैक ले रही है। प्रदेश के नेताओं को भी 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को जिलों में भेजा गया था, उसका फीडबैक सोमवार को लिया गया। वहीं प्रवासी नेताओं को भी क्षेत्रों में भेजा गया था, उनसे मंगलवार की सुबह प्रदेश दफ्तर में फीडबैक लिया गया। दोनों के फीडबैक और स्थानीय नेताओं की रायशुमारी की रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट के बाद केंद्रीय नेतृत्व अपनी चुनावी रणनीति तय करेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें