BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भाजपा: क्या पांचवी लिस्ट में होंगे महाराज? ज्योतिरादित्य सिंधिया इन 3 सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं

Admin

Sat, Oct 14, 2023

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्य प्रदेश में 5वीं लिस्ट जारी करने की तैयारी कर रही है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहले ही लिस्ट के 'विस्फोटक' होने का दावा कर चुके हैं। अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी या केंद्रीय मंत्री की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

कब आएगी अगली लिस्ट?
कहा जा रहा है कि रविवार को भाजपा की दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शामिल हो सकते हैं। अब तक भाजपा 4 सूचियों में 136 नामों का ऐलान कर चुकी है। राज्य में कुल 230 सीटे हैं। खबर है  कि पार्टी पीएम मोदी के उत्तराखंड से लौटने का इंतजार कर रही है।
 
सिंधिया लड़ेंगे चुनाव?
संभावनाएं हैं कि पार्टी सिंधिया या उनके करीबी नेता को चुनावी मैदान में उतार सकती है। दरअसल, यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद ज्योतिरादित्य के नाम पर चर्चाएं तेज हो गईं थीं। अब तक भाजपा की तरफ से 94 नामों का ऐलान किया जाना बाकी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी सीट की जिम्मेदारी सौंपी है।

इन सीटों से दावेदारी पेश कर सकते हैं महाराज
अब तक सिंधिया के नाम को लेकर संशय बरकरार है। माना जा रहा है कि अगर सिंधिया को टिकट देने का फैसला पार्टी करती है, तो वह शिवपुरी जिले की दो सीटों में से एक शिवपुरी या कोलारस सीट या गुना जिले की बमोरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल, बमोरी सीट से सिंधिया के ही करीबी महेंद्र सिसोदिया चुनाव लड़ सकते हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें