BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू जेल की सलाखों के पीछे बंद, उनकी अनुपस्थिति से कार्यकता मायूस

Admin

Wed, Oct 4, 2023

तेलंगाना
एपी राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) मामले में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू जेल की सलाखों के पीछे बंद है। नायडू के इस केस में अरेस्‍ट होने के पहले टीडीपी नेता लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से कर रहे थे और रणनीति बना रहे थे लेकिन नायडू की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं मनोबल काफी गिर चुका है। टीडीपी कार्याकर्ता 9 सितंबर को नायडू की गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहाई की मांग को लेकर धरना- प्रदर्शन तक सीमित हो चुकी हैं।

वहीं दूसरी ओर नायडू के बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश जो युवा गलम पदयात्रा शुरू करने वाले थे उसे वो नायडू की गिरफ्तारी के कारण बार-बार स्‍थगित कर रहे हैं। इसकी वजह है कि नायडू को जेल से छुड़ाने के लिए वो लगातार दिल्‍ली में रहकर वरष्ठि वकीलों और दिग्‍गज नेताओं ने मुलाकात करने में व्‍यस्‍त हैं। इसके अलावा टीडीपी चुनाव रणनीतियों को तैयार करने के लिए पार्टी मुख्यालय में खुद को उपलब्ध रखा जा सके, उन्हें अपने वॉकथॉन को स्थगित करना पड़ रहा है।

अब जबकि चुनाव होने में लगभग महीने का समय बाकी हैं, ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी मामलों के शीर्ष पर नायडू की अनुपस्थिति ने कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित कर दिया है। सूत्रो के अनुसार अगर पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार नहीं किया गया होता तो अब तक सभी क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने का काम पूरा हो गया होता।
 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें