BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए भी नहीं जाऊंगी: यशोधरा

Admin

Wed, Nov 1, 2023


भोपाल

प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा स्वास्थ्य ठीक नहीं है,इसलिए इस बार चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकलेंगी। अगर सेहत सही होती तो वे खुद ही चुनाव में खड़ी होतीं और अपने लिए ही चुनाव प्रचार करतीं। अब चुनावी दौरे मेरे से नहीं हो पा रहे हैं।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज सुबह कै. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 104वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची थी। इस दौरान मीडिया के सवालों के जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से इस बार चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अगस्त में ही प्रदेश नेतृत्व को बता दिया था। मेरे चुनाव नहीं लड़ने से शिवपुरी से नए चेहरे को विधायक बनने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने का माहौल है। लोगों में बीजेपी के प्रति विश्वास है जो और बढ़ रहा है। यही वजह है कि चुनाव में अच्छे नतीजे निकलकर सामने जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की प्रदेश में हो रही सभाओं से जनता में उत्साह, उमंग है। पार्टी की नीतियों व योजनाओं से प्रदेश ही जनता खुश है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें