BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: आज विराजमान होंगे गणपति

Admin

Tue, Sep 19, 2023
रायपुर राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मंगलवार को विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। सभी जगहों पर तैयारियां अंतिम चरण पर है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां पर छोटी-बड़ी जगहों पर करीब 15 हजार से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित होने की संभावनाएं है। इस बार अलग-अलग अवतारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। राजधानी रायपुर के मूर्तिकारों ने बताया कि इस बार राजधानी में भगवान के अलग-अलग अवतारों में गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार की गई है। इनमें शिव, कृष्ण, बालाजी, अर्धनारीश्व, गणपति के बाल स्वरूप के साथ राम दरबार और भगवान श्री राम के अवतार में गणपति की मूर्तियों की स्थापना मंगलवार को होंगी। गोल बाजार के पंडाल में इस बार झांकी में भगवान कृष्ण की लीलाएं देखने मिलेगी, सुदामा और कृष्ण की मित्रता के भाव के साथ झांकी में राधा रानी का प्रेम भी दिखेगा। भगवान कृष्ण राधा जी को मेहंदी लगाते नजर आएंगे। मीरा की भक्ति के भाव भी दिखाई देंगे। श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति हनुमान मंदिर गोल बाजार में गणेश उत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही सोने के मुकुट वाले भगवान गणेश को विराजमान किया जाएगा। इस बार भगवान गणेश रिद्धि सिद्धि के साथ विराजमान होंगे। झांकी की भी खास सजावट की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें