BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: शिव महापुराण : बरसते पानी में भी उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

Admin

Wed, Aug 2, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा के बीएनबी स्कूल दशहरा मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा  के दुसरे दिन रुक – रुककर हो रही बारिश के बावजूद  क्षेत्रवासियों के साथ ही कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु  शिव महापुराण सुनने के लिए पंडाल में उपस्थित हुए | दुसरे दिन दशहरा मैदान में  बने पंडाल में महिलाओं की संख्या ज्यादा नजर आई | करीब 2 बजे पंडित प्रदीप मिश्रा पंडाल में पहुचे , उनके पहुचते ही लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया | मैदान में निर्माण किए गए डोम शेड में विशाल जनसमुदाय दूर दराज से सिर्फ शिव महापुराण को सुनने ही नहीं बल्कि कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताये जा रहे उन तरीकों को भी जानने आये है | दुसरे दिन की कथा दौरान मावली श्रृगारपुर  से ओंकार साहू नामक एक भक्त  कावड में जल लेकर 60 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करके तिल्दा स्थित कथा स्थल पैदल पहुँचा। श्री साहू ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए बताया कि मेरी मन्नत होने की वजह से मैं जल लेकर पैदल निकल पड़ा था । जो कि आज कथा स्थल पर पहुँचा हु, जैसे ही कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को इस बात के बारे में पता चला तो उन्होंने स्वंय ओंकार को व्यासपीठ में बुला कर जल को अपने हाथों में लेकर स्वयँ अभिषेक किया। https://youtu.be/3W80oO08uWo गाडियों की लगी लम्बी कतार देखे वीडियो .... https://youtu.be/ckUvaHbIi8k    

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें