BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: तिल्दा नेवरा में शिवमय हुए श्रद्धालु

Admin

Wed, Aug 2, 2023
रमेश बत्रा तिल्दा नेवरा | तिल्दा नेवरा में प्रथम बार शिव महापुराण का आयोजन हुआ है | पहले दिन की कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीएनबी हाई स्कूल स्थित दशहरा मैदान पहुंचे। शिव महापुराण कथा के पहले दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने व्यास पीठ से कहा कि सावन माह में शिवमहापुराण की कथा श्रवण करना तिल्दा नेवरा सहित छत्तीसगढ़ के लोगों का सौभाग्य है | ये धान का कटोरा छत्तीसगढ़ जिसकी पवित्र भूमि का चावल पूरे विश्व के शिवालयाे में चढ़ता है | मन में विश्वास रखकर पूजन, भजन, भक्ति करने पर उसका लाभ जीवन में अवश्य मिलता है | शिव महापुराण की कथा में श्रद्धालु लीन हुए दिखाई दिए, साथ ही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भजनों पर श्रद्धालु  नाचने लगे। वहीं पहले दिन की कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे थे । https://youtu.be/rdGSJ2zDBGw शिवभक्तों के लिए सैकड़ों वालियंटर्स बने, सभी समाज कर रहा सहयोग:- इस आयोजन में शिव भक्तों के लिए सभी समाज के सैकड़ों लोग वालियंटर्स बने है। बड़े-बुजुर्ग, नौजवान सभी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कथा पंडाल की व्यवस्था, बाहर से आये धर्मप्रेमियों की रुकने, ठहरने, भोजन की व्यवस्था हेतु कार्य कर रहे है, सभी व्यवस्था तिल्दा नेवरा के सभी समाजिक बन्धों संभाल रहे है। वहीं पुलिस-ट्रैफिक के जवान भी चौराहों व आयोजन स्थल पर तैनात है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें