: DTC के 16000 बस मार्शलो ने घेरा CM केजरीवाल का घर, 5 महीने से सैलरी ना मिलने से है नाराज
Admin
Tue, Sep 19, 2023
नईदिल्ली
दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं और दिल्लीवालों को सुरक्षा देने वाले बस मार्शल खुद आपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं. इन मार्शल को पिछले 4 से 5 महीने की सैलरी नहीं मिली है जिसके कारण ये लोग रोटी रोटी को मोहताज हो रहे हैं.
मार्शल चंद्रशेखर के मुताबिक पिछले 5 महीने से उनको डीसी विभाग की तरफ से एक पैसा नहीं मिला. सिविल डिफेंस के लिए वालंटियर डीटीसी बस के अंदर मार्शल के तौर पर काम करते हैं जिनको रोजाना 840 रुपए में दाना मिलता है अब ऐसे में जब 5 महीने सैलरी नहीं मिलेगी तो वह अपना घर कैसे चलाएंगे.
मार्शल अंजू के मुताबिक 4 महीने से उनको सैलरी नहीं मिली है. स्कूल के बच्चे की फीस जमा करनी है, स्कूल वाले बार-बार स्कूल से नाम काटने की धमकी देते हैं. कोई सुनने को राजी नही है. मजबूरन पड़ोसियों से पैसे उधार लेकर बच्चों की फीस जमा करनी पड़ रही है.
क्या है मुख्य मांग
- पिछले 5 महीने से रुका वेतन इनको रिलीज किया जाए
- पीएफ और ESI की सुविधा दी जाए
- जॉब सिक्योरेटी दी जाए
- एक्सीडेंटल सिक्योरिटी दी जाए
- मासिक वेतन हर महीने की 6 तारीख को आए
विज्ञापन
विज्ञापन