BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: बेनीवाल पार्टी की तीसरी सूची में बीजेपी के बागी का भी नाम

Admin

Thu, Nov 2, 2023

नागौर.

राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार बागियों की बल्ले-बल्ले हो रही है। कांग्रेस के बागी को बीजेपी से टिकट मिल रही है तो बीजेपी के बागी को कांग्रेस और आरएलपी जैसी पार्टियों में हाथों-हाथ टिकट थमाए जा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में केवल दो ही प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

इनमें जायल से बीएल भाटी और सुजानगढ़ से बाबूलाल कुलदीप का नाम शामिल हैं। बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी के SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल भाटी ने आरएलपी का दामन थामा था, जिनका आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया था। इसके बाद अब आज सुबह आई तीसरी लिस्ट में भाटी को जायल से मैदान में उतार दिया गया। भाटी भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे युनूस खान के ओएसडी भी रह चुके हैं। वहीं, सुजानगढ़ से नये चेहरे बाबूलाल कुलदीप को टिकट दिया है और सीताराम नायक का टिकट काटा गया है। आरएलपी अब तक अपनी दो सूची जारी कर चुकी है। आरएलपी ने अपनी पहली सूची में 10 और दूसरी सूची में 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी के संयोजक व सांसद बेनीवाल खींवसर सीट से खुद चुनावी मैदान में उतरे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें