BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

Admin

Mon, Oct 23, 2023

धौलपुर.

जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश ने 27 जुलाई को फोन के जरिए खाद व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रभारी भोजाराम ने बताया कि 27 जुलाई को मोबाइल फोन के जरिए एक व्यापारी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

एसपी मनोज कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी सुरेश सांखला के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। आरोपी द्वारा कई बार व्यापारी को रंगदारी लेने के लिए अलग-अलग जगह पर बुलाया गया था। व्यापारी के पास फोन आने के बाद हर बार पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना हुई थी, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी की पहचान विशाल (26) पुत्र रामभरोषी निवासी मानपुर थाना कौलारी के रूप में हुई। सूचना पर थाने के सब इंस्पेक्टर गंभीर सिंह, साइबर सेल प्रभारी राजकुमार मीणा, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और संतोष को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भेजा गया था। निहालगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें