BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: बदल जाएगा यूपी विधानसभा का नजारा! सदन में अब झंडे, पोस्टर या कोई वस्तु प्रदर्शित नहीं कर पायेंगे विधायक

Admin

Wed, Aug 9, 2023

लखनऊ  
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नये नियमों के तहत विधायक न तो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे और न ही झंडे, प्रतीक या कोई वस्तु प्रदर्शित कर पायेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के नए नियम मिलने जा रहे हैं जो न केवल सदस्यों के आचरण के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करेंगे बल्कि सदन के कामकाज के संचालन की प्रक्रिया को सरल बनायेंगे । नए नियमों के अनुसार सदस्य सभा में झंडे, प्रतीक या कोई प्रदर्शन वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे। सदस्यों को नए नियमों के अनुसार सदन के अंदर किसी भी दस्तावेज़ को फाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
 

आज नियमावली पर सदन में चर्चा कर मंजूरी दिलाने की योजना
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नियमावली का प्रतिवेदन सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया। बुधवार को नियमावली पर सदन में चर्चा कर मंजूरी दिलाने की योजना है। उप्र विधानसभा अध्यक्ष महाना ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि नियमावली को सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया, कल (बुधवार) इस पर चर्चा होगी।'' एक बार पारित होने के बाद, उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 2023, उप्र विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 1958 का स्थान ले लेंगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें