BREAKING NEWS

तिल्दा-नेवरा से आखिर कहां गायब हो गए कौवे और बाभन चिड़िया?

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में महेंद्र साहू बने किसान विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

व्याख्याता विमला भास्कर की राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों पहाड़ी कोरवा जनजाति के छात्रों पर लिखित पुस्तक का महामहिम राज्यपा

एक साहित्यिक बस्ती में देर तक सुनी गई ग़ज़लों की अनुगूँज

तिल्दा-नेवरा में व्यापारियों के लिए जीएसटी और इनकम टैक्स पर मार्गदर्शन शिविर आज

Advertisment

: योगी सरकार का वकीलों को लेकर बड़ा फैसला, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Admin

Wed, Sep 20, 2023
प्रयागराज उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय समिति के गठन का फैसला लिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है। विधि विभाग के प्रमुख सचिव इस समिति के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा अपर महानिदेशक (अभियोजन) इसके सदस्य बनाए जाएंगे। एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साथ ही इसमें उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के एक प्रतिनिधि को भी सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा। बार काउंसिल से अपने सदस्य का नाम देने का अनुरोध किया गया है। समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी सिफारिशों से राज्य विधि आयोग को आगे की कार्रवाई के लिए अवगत कराएगी। पिछली 29 अगस्त को हापुड़ जिले में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के बाद राज्य भर के सभी जिला बार संगठनों द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग की जा रही है।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें