BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: गुजरात के सरकारी स्कूलों में बच्चों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगी, सरकार ने जारी किया सिलेबस

Admin

Sat, Dec 23, 2023

अहमदाबाद
गुजरात के सरकारी स्कूलों में बच्चों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगी। कक्षा 6वीं से 8वीं के स्कूली बच्चों को भगवद् गीता का सार पढ़ाने का निर्णय लिया है। गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने इसका पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया है। शुरूआत में सरकारी स्कूलों में भगवद् गीता का सिलेबस लागू होगा, बाद में प्राइवेट स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। अगले साल से कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी इसे अमल लाया जाएगा।
 
शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा कि बच्चे स्कूली जीवन से ही भगवद् गीता का पाठ पढ़ेंगे, जिससे इन्हें जीवन जीने का नया तरीका सीखने का मौका मिलेगा। भगवद् गीता सिर्फ एक धर्म का नहीं पर सभी धर्मों का सार है। यह जीवन जीने की एक कला है और 700 श्लोकों का सार बच्चे पढ़ेंगे। निराशा मे आशा का संचार करने वाली सोच बच्चों को लाभ देंगी। बता दें कि, गुजरात सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि नए सत्र से छात्रों को भगवद् गीता पढ़ाई जाएगा लेकिन पाठ्यक्रम तय करने में देरी होने के चलते अब दूसरे सत्र से स्कूल में लागू किया जा रहा है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें