BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

शिक्षा संस्थाओं ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया : छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात: रायपुर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय शुरू

तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षा संस्थानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब सीबीएसई बोर्ड से संबंधित कार्यों के लिए भुवनेश्वर या अजमेर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। राजधानी रायपुर में सीबीएसई का क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ हो गया है।

सांसद प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी ने बताया कि यह संभव हुआ है हमारे छत्तीसगढ़ के लाड़ले सांसद एवं माटीपुत्र बृजमोहन भैया जी के अथक प्रयासों से। उन्होंने सांसद बनते ही केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से लगातार संपर्क साधा, पत्राचार किया और व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर रायपुर में सीबीएसई कार्यालय खोलने की मांग रखी थी।

पंजवानी ने बताया कि पहले छत्तीसगढ़ के स्कूल प्रशासन और छात्र-छात्राओं को सीबीएसई से जुड़े छोटे-बड़े कार्यों के लिए भुवनेश्वर तक जाना पड़ता था। उससे पहले राजस्थान के अजमेर तक का सफर तय करना पड़ता था। यह अत्यंत कठिन और समय-खर्चीला कार्य था।

अब रायपुर में क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से बस्तर से लेकर सरगुजा तक के विद्यार्थियों और शिक्षा संस्थानों को स्थानीय स्तर पर ही समाधान मिलेगा। यह सुविधा प्रदेश के लाखों छात्रों और अभिभावकों के लिए वरदान साबित होगी।

नगर एवं प्रदेश की सभी शिक्षा संस्थाओं ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया है और इसे छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें