BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कांग्रेस ने बेरोजगारी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

Admin

Sun, Dec 24, 2023

नई दिल्ली.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''देश में बेरोजगारी सबसे ज्वलंत मुद्दा है। 15-29 आयु वर्ग के लोगों में बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत है (पीएलएफएस: जुलाई 2022-जून 2023)। ग्रामीण भारत में 8.3 प्रतिशत और शहरी भारत में 13.8 प्रतिशत है।"

खड़गे ने कहा, "देश के युवा पूछ रहे हैं कि हर साल दो करोड़ नौकरियां कहां गईं, भर्ती परीक्षा से नौकरी पाने तक का सफर इतना जटिल क्यों हो गया और एमएसएमई सेक्टर को क्यों बर्बाद कर दिया गया। करोड़ों युवाओं की नौकरियां, उनका भविष्य छीन लिया गया, क्यों?" कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सरकार की आलोचना करती रही है। कांग्रेस बेरोजगारी के अलावा महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधती रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें