BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: औषधि नियंत्रण प्रशासन विभाग, तेलंगाना ने खम्मम जिले में बिना लाइसेंस वाली दवा निर्माण सुविधा का भंडाफोड़ किया, DCA अधिकारी ने कही बड़ी बात

Admin

Mon, Dec 25, 2023

हैदराबाद
औषधि नियंत्रण प्रशासन विभाग, तेलंगाना ने खम्मम जिले में बिना लाइसेंस वाली दवा निर्माण सुविधा का भंडाफोड़ किया। बता दें कि दवा निर्माण फैक्ट्री खम्मम जिले के तल्लाडा मंडल के अन्नारुगुडेम गांव में स्थित है, जहां पर विश्वसनीय सूचना के आधार पर अधिकारियों की एक टीम ने छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट, दवा निर्माण फैक्ट्री एस्पेन बायोफार्मा की है। डीसीए अधिकारियों ने दवाओं के अवैध निर्माण का पता लगाया। परिसर में सक्रिय फार्मास्युटिकल अवयव वाल्सार्टन और क्लोपिडोग्रेल पाए जाते हैं। डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी ने कहा, परिसर में लगभग 935 किलो दवाओं का भंडार पाया गया है।

इस सुविधा का संचालन कादरी सतीश रेड्डी के करीबी रिश्तेदार उपेंदर रेड्डी कर रहे थे, जिनके हैदराबाद के माचा बोल्लाराम में बिना लाइसेंस वाले परिसर पर चार दिसंबर को डीसीए अधिकारियों ने छापेमारी की और 4 करोड़ 35 लाख रुपये की नकली कैंसर रोधी और अन्य दवाइयां जब्त कीं।

मुख्य आरोपी कादरी सतीश रेड्डी फरार
बकौल रिपोर्ट मुख्य आरोपी कादरी सतीश रेड्डी चार दिसंबर की छापेमारी के बाद फरार हो गया और अब वह अन्नारुगुडेम गांव में दवाओं के अवैध निर्माण में भी मुख्य साजिशकर्ता है। डीसीए अधिकारियों ने छापेमारी में स्थानीय पुलिस की सहायता ली। अधिकारियों ने स्टॉक जब्त कर लिए और विश्लेषण के लिए सेंपल एकत्रित किए गए हैं। महानिदेशक ने बताया कि आगे की जांच की जाएगी और दवाओं के अवैध निर्माण के लिए जिम्मेदार सभी अपराधियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें