BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया : तिल्दा-नेवरा में महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह

तिल्दा-नेवरा में महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह

एंकर :तिल्दा-नेवरा। महेश नवमी के पावन अवसर पर तिल्दा-नेवरा में माहेश्वरी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा गोपाल मंदिर से शुरू हुई और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस गोपाल मंदिर पहुँची। यहां पर भगवान महेश का विधि-विधान से अभिषेक किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

अभिषेक के बाद, माहेश्वरी समाज के सभी सदस्य महेश भवन पहुँचे, जहाँ बाहर से आए अतिथियों का श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद, समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, समाज के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर समाज और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर समाज के युवा और बुजुर्गों ने मिलकर महेश नवमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया, जिससे सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का संदेश गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें