BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: निर्मला सीतारमण बोलीं- केंद्र ने दो किश्तों में 900 करोड़ किए आवंटित, तमिलनाडु में भारी बारिश से 31 की मौत

Admin

Sat, Dec 23, 2023

चेन्नई
तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश ने भीषण तबाही मचाई है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बताया कि भारी बारिश के कारण चार जिलों में 31 लोगों की मौत हो गई है। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

वित्त मंत्री ने क्या कुछ कहा?
सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने बारिश से प्रभावित राज्य की सहायता के लिए चालू वित्तीय वर्ष में तत्काल उपयोग के लिए दो किश्तों में 900 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। वित मंत्री ने कहा, बारिश और बाढ़ से राज्य में 40,000 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पास तीन डाप्लर सहित अत्याधुनिक उपकरण हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 दिसंबर को ही पूर्वानुमान जताया था कि 17 दिसंबर को चार जिलों तेनकाशी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन में भारी बारिश होगी।उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु में इतनी बड़ी आपदा आ रही थी तब राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की मीटिंग में दिल्ली में मौजूद थे।

दावों के निपटान के लिए बीमा कंपनियों का शिविर आयोजित
सीतारमण ने कहा कि चक्रवात मिचौंग से प्रभावित क्षेत्रों में दावों के त्वरित निपटान के लिए बीमा कंपनियों का चेन्नई में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया था। अत्यधिक बारिश और बाढ़ से प्रभावित राज्य के चार जिलों में भी इसी तरह के प्रयास किए जाएंगे। इन जिलों में पानी कम होने के बाद दावों के निपटान के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें