BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: कोलकाता में एक लाख लोग करेंगे सामूहिक गीता पाठ

Admin

Sun, Dec 24, 2023

कोलकाता.

कोलकाता के परेड मैदान में आज एक लाख लोग सामूहिक रूप से गीता पाठ करेंगे। अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से इस गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की बात कही जा रही थी लेकिन अब प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

प्रधानमंत्री ने एक खास संदेश जारी करके कार्यक्रम की तारीफ की है। अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि 'कोलकाता के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा 'लोक्खो कॉन्ठे गीतार पाठ' कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। इसे संयुक्त रूप से सनातन संस्कृति संसद, मातीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन आश्रम और अखिल भारतीय संस्कृत परिषद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने लिखा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, दर्शन-आध्यात्मिक बौद्धिकता, समावेश, सांस्कृतिक विविधता और सद्भाव का मिश्रण है। श्रीमद भागवत गीता महाभारत काल से लेकर हमारी स्वतंत्रता की आजादी तक और अभी भी हम सभी को प्रेरित कर रही है। पीएम मोदी ने लिखा कि गीता हमें एक अर्थपूर्ण जीवन जीने की दिशा दिखाती है और जीवन की चुनौतियों से निपटना सीखाती है।' 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें