BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: रेलवे बोला - अजमेर यार्ड में ट्रेन के खाली डिब्बे पटरी से उतरे, कोई नुकसान नहीं

Admin

Mon, Dec 25, 2023

जयपुर.
अजमेर के पास एक ट्रेन के चार डिब्बे सोमवार सुबह पटरी से उतर गए। हालांकि, घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हादसा अजमेर के पास मदार यार्ड में अजमेर-सियालदह ट्रेन के खाली रैक को रखरखाव के लिए ले जाते समय हुआ।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, ‘‘सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 12988 का खाली रैक रखरखाव के लिए अजमेर के पास मदार यार्ड में ले जाया जा रहा था, तभी इसके चार डिब्बे पटरी से उतर गए।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। रैक खाली था इसलिए किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इससे गाड़ियों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें