BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: तेलंगाना के नए मुख्यनत्री होंगे रेवंत रेड्डी, कांग्रेस ने लगाई मुहर, 7 दिसंबर को शपथ ग्रहण

Admin

Tue, Dec 5, 2023

हैदराबाद
तेलंगाना में कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए नाम भी फाइनल हो गया है। तेलंगाना राज्य में कांग्रेस के चीफ और जीत में बड़ा योगदान देने वाले रेवंत रेड्डी तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री होंगे। 7 दिसंबर को उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। हालांकि कांग्रेस ने अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। शाम 7 बजे कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा कर सकती है।

बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के बाद से रेवंत रेड्डी का ही नाम टॉप पर चल रहा था। सोमवार को कांग्रेस की बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें यह फैसला लेने का काम कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ा गया था। आलाकमान ने रेवंत रेड्डी का ही नाम फाइनल किया है। इस बार कांग्रेस की इस जीत का श्रेय भी रेवंत रेड्डी को दिया जा रहा है।


कौन हैं रेवंत रेड्डी
माना जाता है कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस आलाकमान के करीबी है। वह चुनाव प्रचार के दौरान भी अकसर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ ही नजर आते थे। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश के महबूबनगर के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 54 साल है। रेवंत रेड्डी छात्र नेता रह चुके हैं। हालांकि वह एबीवीपी से जुड़े हुए थे। 2009 में उन्होंने कोडांगल से टीडीपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2021 में कांग्रेस ने उन्हें तेलंगाना में प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी दे दी।

बता दें कि कांग्रेस ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही पर्यवेक्षकों को तेलंगाना भेज दिया था। पहले कांग्रेस को  हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा था। इसमें कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल थे। मंगलवार देर रात पर्यवेक्षक दिल्ली पहुंचे और इसके बाद सीएम का नाम फाइनल किया गया है। वहीं रेवंत रेड्डी ने 3 दिसंबर को ही राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों के साथ बहुमत मिला है। वहीं बीआरएस को 39 सीटें और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें