BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

अन्नदाताओं में खुशी : शंकर लाल शर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष नियुक्त, हर्ष का माहौल

Ramesh Batra

Sat, May 31, 2025

तिल्दा नेवरा (रायपुर): तिल्दा नेवरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के पूर्व महामंत्री और पूर्व पार्षद श्री शंकर लाल शर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस में "प्रदेश उपाध्यक्ष" बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहर के नागरिकों में हर्ष की लहर है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से अन्नदाताओं की खुशी देखते ही बन रही थी।

श्री शर्मा की नियुक्ति को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उनके लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पण और किसान हितों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुभव और जमीनी पकड़ का लाभ निश्चित रूप से प्रदेश के किसानों को मिलेगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने श्री शंकर लाल शर्मा को बधाई दी। पूर्व पार्षद सुनील सोनी ने भी शर्मा जी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति से पार्टी और किसान संगठन दोनों मजबूत होंगे।

श्री शर्मा की यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्षों का परिणाम है, बल्कि यह क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की पकड़ को भी मजबूत करेगी। किसानों के बीच उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि वे प्रदेश में किसान कांग्रेस को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें