BREAKING NEWS

विकास से आस्था तक: सब-स्टेशन लोकार्पण के बाद राम नाम सप्ताह पहुंचे मंत्री टंक राम वर्मा

गुरुनानक वार्ड में विकास की नई सौगात, सीसी रोड व नाली निर्माण का भूमि पूजन संपन्न

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

Advertisment

: पहाड़ों में बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों को कंपाया, दिल्ली की सुबह शिमला से भी ज्यादा ठंडी..

Admin

Sat, Dec 16, 2023

नईदिल्ली

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आज यानी 16 दिसंबर से बर्फबारी की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं, तो वहीं, मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ-साथ कोहरे की शुरुआत हो गई है. साथ, ही दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाके में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

बर्फबारी की अपडेट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इसी के साथ, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 16 और 17 दिसंबर को बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. 

कोहरे पर क्या है अपडेट

मौसम विभाग की मानें तो पंजाब-हरियाणा में अगले चार दिनों तक सुबह के वक्त घने कोहरे का अलर्ट है. वहीं, दिल्ली की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 05 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा. वहीं, हल्का कोहरा भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट नहीं है. 

अगर तापमान की बात करें तो भारत के उत्तरी हिस्सी में अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री दर्ज किया जाएगा. 

इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और माहे में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, केरल में 16 और 17 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो तमिलनाडु में 16 से 19 दिसंबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें