BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को युवती की मां और ग्रामीणों ने पकड़ कर घर में बंद कर लिया, करवा दी शादी

Admin

Sat, Dec 23, 2023

नूरपुर
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी युवक को युवती की मां और ग्रामीणों ने पकड़ कर घर में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंचे युवक के स्वजन की सहमति से प्रेमी युगल के फेरे करा दिए गए। विदाई के दौरान युवक के स्वजन ने युवक के नाबालिग होने की जानकारी देते हुए दुल्हन को ले जाने से इनकार कर दिया, जिसे लेकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। बिजनौर मार्ग स्थित क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के प्रेम संबंध मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव निवासी युवती के साथ थे। गुरुवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। प्रेमिका की मां ने आहट सुनकर ग्रामीणों की मदद से युवक को घर में बंद कर लिया और युवक के स्वजन को सूचना दी।

शादी के बाद व‍िदाई के समय हुआ व‍िवाद
युवक के पर‍िजन और गांव के सभ्रांत व्यक्तियों के बीच हुई बातचीत के बाद दोनों पक्षों की सहमति के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद प्रेमी युगल के फेरे करा दिए गए। विदाई के समय युवक के स्वजन ने युवती को नाबालिग बताते हुए उसे ले जाने से इनकार करते हुए गांव से चले गए।

ग्रामीणों में रोष, पुल‍िस मामले को सुलझाने में जुटी  
वधू को ले जाने से मना करने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, हंगामा होते देख युवती की मां भी अपने घर को ताला लगाकर घर से चली गई। देर शाम तक पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें