BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: भारतीय फाइटर जेट में अपने हथियार लगाने के लिए दुनियाभर की कंपनियों में मची होड़ !

Admin

Mon, Dec 4, 2023

नईदिल्ली

भारतीय वायुसेना के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस मार्क 1ए और मार्क2 पर अपने हथियार लगाने के लिए दुनियाभर की कंपनियां भारतीय रक्षा मंत्रालय और वायुसेना से संपर्क साध रही हैं. इंग्लैंड की डिफेंस कंपनी MBDA भी लाइन में लगी है. ये कंपनी चाहती है कि वो अपनी स्पीयर (Spear) और ब्रिमस्टोन (Brimstone) मिसाइल भारत को दे. 

इस कंपनी की दो मिसाइलों का ऑफर पहले ही भारतीय वायुसेना को मिल चुका है. ये हैं ASRAAM और मेटियोर. दोनों ही बेयॉन्ड रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलें हैं. अब एमबीडीए कंपनी स्पीयर और ब्रिमस्टोन मिसाइलों का परिचय भारतीय वायुसेना से कराना चाहती है. कंपनी का दावा है कि इससे तेजस फाइटर जेट की ताकत में कई गुना इजाफा होगा. 

SPEAR यानी सेलेक्ट प्रेसिसन इफेक्ट्स एट रेंज मिसाइल. यह हवा से जमीन और हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इसका वजन 100 किलोग्राम है. लंबाई 71 इंट और व्यास 7.1 इंच है. इसमें टर्बोजेट इंजन लगा है. इसकी रेंज 130 या 140 किलोमीटर के आसपास है. कंपनी का दावा है कि इस मिसाइल के टारगेट पर गिरने पर कोलेटरल डैमेज की आशंका कम होती है. इस मिसाइल के 3 वैरिएंट्स हैं. हवा से सतह, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और एंटी-शिप. 

Brimstone मिसाइल को हवा से जमीन पर या जमीन से हवा पर हमला करने के लिए बनाया गया है. यह दागो और भूल जाओ की तकनीक पर काम करती है. एक बार टारगेट सेट हो गया तो यह उसे दौड़ा-दौड़ाकर मारती है. जब तक टारगेट खत्म नहीं होता, ये पीछा नहीं छोड़ती. इसका वजन 50 किलोग्राम है. 

लंबाई 71 इंच और व्यास 7.1 इंच है. इसमें 6.3 किलोग्राम का टैंडम हीट वॉरहेड लगाया जाता है. इसके कई वैरिएंट्स मौजूद हैं. अलग-अलग वैरिएंट का अलग-अलग रेंज है. 12 किलोमीटर से 60 किलोमीटर तक की रेंज है. सुपरसोनिक स्पीड से दुश्मन पर हमला करती है. 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें