BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

: श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले ट्रायल रन हुआ, एयरक्राफ्ट रनवे पर उतरा

Admin

Fri, Dec 22, 2023

नई दिल्ली
अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। 17 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। उससे पहले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय अवधि तय की गई है। इस बीच श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले ट्रायल रन हुआ। एयरक्राफ्ट की रनवे पर सफल लैंडिंग कराई गई।

30 दिसंबर को होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन
अयोध्या में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। श्रीराम इंटरनेशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को होगा। इस दिन दिल्ली से पहली उड़ान इस एयरपोर्ट पर उतरेगी। व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शुक्रवार (22 दिसंबर) को ट्रायल किया गया। हवाई पट्टी पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई गई।

1.20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या पहुंच जाएंगे
पहले चरण में इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने वाली है। बता दें इंडिगो अयोध्या एयरपोर्ट से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी। फ्लाइट के जरिए 1.20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय होगी।

विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी
अयोध्या में आवागमन सुलभ की कवायद चल रही है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। स्टेशन के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें