BREAKING NEWS

छपोरा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.84 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त

तिल्दा-नेवरा में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश की दरकार

तिल्दा के बाबा गुरमुखदास दरबार में अमृतवेला परिवार ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्लास्टिक बोतलों को छोड़ स्टील बोतलों के इस्तेमाल का संदेश देगी जेसीआई रायपुर मेट्रो

बहेरसर–तुलसी मार्ग सहित 2.53 करोड़ के विकास कार्यों का होगा भूमि पूजन एवं लोकार्पण,

Advertisment

खरोरा पुलिस मौके पर : ग्राम चिचोली: माँ शारदा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे से ग्रामीण आक्रोशित

Ramesh Batra

Wed, Jun 11, 2025

तिल्दा नेवरा, : तिल्दा नेवरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचोली में माँ शारदा मंदिर के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में ग्राम पंचायत द्वारा माँ शारदा मंदिर निर्माण हेतु एक भूखंड का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन, गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण भड़क उठे हैं।

इस मामले की जानकारी खरोरा पुलिस को दे दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की निष्क्रियता के कारण कब्जाधारी के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर विशेष नाराजगी है कि गाँव में पर्याप्त अन्य भूमि उपलब्ध होने के बावजूद, केवल मंदिर के लिए निर्धारित भूमि को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

पूर्व सरपंच राजकुमार ठाकुर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह वही व्यक्ति है जिसने पूर्व में भी इसी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था। उस समय जाँच के उपरांत माननीय न्यायालय द्वारा कार्य को रोक कर जमीन खाली करवाई गई थी। अब उसी व्यक्ति द्वारा दोबारा अवैध कब्जा कर न्यायालय के आदेश की भी अवहेलना की जा रही है।

ठाकुर ने आगे कहा कि यह न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि न्यायपालिका के आदेशों का भी खुला उल्लंघन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध कब्जे को हटाने और दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यदि प्रशासन जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो ग्रामीणों ने बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गाँव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें